तेरे प्यार मे कही हर गज़ल पर जमाना रुस्वाइयां देता था
तेरे जाने के बाद ये मन्जर है कि खामोशी भी सबको शायरी सी लगती है
तेरे जाने के बाद ये मन्जर है कि खामोशी भी सबको शायरी सी लगती है
- एकता नाहर
8 Comments
गजल
तन्हा नहीं कटते ज़िन्दगी के रास्ते,
हमसफ़र किसी को तो बनाना चाहिए था !!
शब् के अँधेरे गहरे थे बहुत,
मेरे लिए रौशनी किसी को तो जलाना चाहिए था !!
रोते हुए दिल की बात वो समझ ना सके,
शायद आँखों को भी आँसू गिराना चाहिए था !!
यूँ ही ऐतवार कर बेठे एक अजनबी पर हम,
एक बार तो उस शख्स को आजमाना चाहिए था !!
- एकता नाहर
दुआ..
मुझे सपने देखने की ताकत दी और उन सपनों को पूरा करना सिखाया! प्रकृति को इतना खूबसूरत बनाया की मुझे इसके हर रूप, हर रंग से प्यार हो गया! मुझे कुदरत से बातें करने,जुड़ने और समझने का मौका दिया! मुझे मुझसे जुड़ने और मुझे समझने का हौसला दिया!मुझे दर्द झेलने की शक्ति दी! और हर पल से अनुभव लेना सिखाया!
दंगो का कहर भले ही सारे देश पर हो, पर खामियाजा भुगतना पड़ता है निम्न और मध्यम वर्ग के हिन्दू-मुस्लिम समाज को.......घर जलते हैं उन लोगो के जो मंदिर और मस्जिद नही, सिर्फ अपने ही देश में जगह चाहते हैं और बर्बादी और तबाही में आबादी का जश्न मनाते हैं तो, राजनीति की आड़ में मानवीयता से खिलवाड़ करने वाले कुछ सामाजिक कार्यकर्ता! और सबसे बड़ा अफ़सोस तो यह है कि समाज और धर्म के नाम पर कुछ लोग जैसे चाहे वैसे देश को मोड़ रहे हैं और युवा वर्ग अपने घरों मै छिपकर बैठा है! क्योंकि २० सालों में जो परिवर्तन आया वह आज की युवा पीढ़ी में और जब युवा वर्ग ऐसे मामलों पर भी चुप्पी साधे हुए है, तो देश में ऐसी अमानवीय घटनाएं होना स्वाभाविक है! सवाल यह नहीं है कि यह देश क्यों ऐसे दुराचारियों के हाथों में है? सवाल तो यह है कि यह देश हम नौजवानों के हाथों में क्यों नहीं है? क्या हम नौजवान देश का सिर्फ भविष्य हैं,वर्तमान नहीं...जो खुद के बुढ़ापे के साथ देश के बुढ़ापे का इन्तजार कर रहे हैं? और ये भ्र्स्ताचारी देश की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं!
मेरी आवाज,मेरा आह्वान समर्पित है, देश के उन सभी लोगों को जिनके दिलों मै देशप्रेम की न सही मानवता कि भावना तो बरकरार है! जब इन हैवानो की बाजुओं में इतनी ताकत कि वे अपनी तलवार से समाज,कानून और देश की परवाह किये बिना संहार और विनाश का खेल रचते हैं, तो क्या हमारे जिगर में इतनी भी हिम्मत नहीं कि हम आह्वान से जागरूकता और परिवर्तन की और चलें? हमारे हौसले इतने कमजोर नहीं हैं कि तलवारों की तेज धारों से चकनाचूर हो जायें!Designed by EZwpthemes
Converted into Blogger Templates by Theme Craft