My sketchings

शायरी


राहो मे खोने से किसको भला डर है

साथ मेरे चल रहा जब मेरा हमसफ़र है

मन्जिलो से बेपरवाह मुसाफ़िर है हम

हमको तो मुताक्बिक* हमारे ये सफ़र है


-एकता नाहर

मुताक्बिक-comfortable,suitable

ईद मुबारक


निखरे हैं रंग सभी मेंहदी के फिज़ाओं में

ये ईद की खुशबू है फैली आज इन हवाओं में

कल रात जब चाँद उतरा मेरे आँगन में

सारे जहां के लिए ख़ुशी मैंने माँग ली दुआओं में

-एकता नाहर


बैर और अलगाव से ऊपर रहे हर भावना
नफ़रतो का आपस में न रहे नामोनिशां

ज़र्रा ज़र्रा महक उठे ख़ुशियों से मेरे मुल्क का
यहीं ईद का पयाम है,है यही मेरी कामना

-एकता नाहर

ईद मुबारक

शायरी

कहता है दुश्मन हमसे कि पूरी तैयारी से आना
अंदाज़ नहीं नादां को हमारे तासीर*-ए-दीदार का 
-एकता नाहर 
तासीर - effect

I wrote this poem in 8th class....

I wrote this poem in 8th class....


नई सोच और नई आशाये चलती हू मै रचने को
अपनी कलम से सागर न सही दिलो का प्याला भरने को

मेरा मन भी कहता है मैं भी अपने भाव लिखूँ
अपनी वेदना अपनी पीड़ा कागज कलम के साथ सहूँ
फिर आज कलम में उठती हूँ अपने घाव भरने को
अपनी कलम से सागर न सही दिलो का प्याला भरने को

ना रांझा ना हीर की ना ही अर्जुन के तीर की
सबसे पहले में लिखूँ गाथा देश के वीर की
अपना द्रष्टिकोण अपने विचार दो शब्दों में रंगने को
अपनी कलम से सागर न सही दिलो का प्याला भरने को


दिल मे बस यही है ख्वहिश मै कुछ ऐसा प्रयत्न करू
न तलवार से न बन्दूक से बस कलम से मै जंग लडू
जिसने जोश दिया था सबको फ़िर वही वन्देमातरम रचने को
अपनी कलम से सागर न सही दिलो का प्याला भरने को
-एकता नाहर 


My new sketch & some lines


नन्हा बालक खेल कर
धरकर रूप कन्हैया को

 देख लाल की अटखेली
झूम उठो मन मैया को

-एकता नाहर 




गजल

खौफ के मंजर 



रात की ख़ामोशी देती इस बात की गवाही है
शहर में आने वाली फिर कोई नई तबाही है

 सहमा-सा है हर मंज़र सनसनी-सी है फैली हुई
सुनसान रास्तों पे खड़ा कोई आतंक का राही है

यह सीमा पार के हमले हैं या अपनों की साज़िश
सारी रात कश्मीर ने इसी सोच में बिताई है

ज़ंग-ए-मैदान में पल-पल छलनी हो रहे सीने
मौत के सामानों ने ये कैसी होड़ मचाई है

‘एकता' अब तुमको भी हथियार उठाने होंगे
अब फ़ीकी पड़ने लगी तुम्हारी कलम की स्याही है!

          -एकता नाहर
   
           I am dedicating this poem to all my brother & sister of Kashmir.
           Jai hind

शायरी

न मिली  कलम तो हिम्मत ही सही,
पर तीर और तलवार की हमें जरुरत नहीं!
हौसले जो ज़िगर में हरदम बरक़रार हैं,
उनको मिटाने की किसी में ज़ुर्रत नहीं!
 -एकता नाहर
    

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...