My sketchings

**१८५७ की क्रांति**

हिंदी फिल्म knock out  के एक दृश्य में संजय दत्त द्वारा इरफ़ान खान को कहा गया कि २५० साल की हूकूमत में अंग्रेजो ने हमसे १ लाख करोड़ लूटा था और सिर्फ ६० साल में हमारे नेताओं ने हमसे ७० लाख करोड़ लूटा है ...
अगर ये बात सच है तो फिर क्या कहना मुनासिब होगा...???
क्या फिर से गांधी,सुभाष,भगतसिंह जैसी महान विभूतियों के पुनर्जनम की आवश्यकता है या हम ही कोई कदम उठायेगे...???

**१८५७ की क्रांति**

मैंने नहीं देखी १८५७ की क्रान्ति
पर देखी है देश मै फैली भ्रान्ति
सत्याग्रह आन्दोलन नहीं देखा
शायद दोहराएगा इतिहास अपना लेखा
आज फिर स्वदेश प्रेमी
सच्चे भारतीय
सच्चे देशभक्त
विद्रोह करेंगे
देश पे मरेंगे
पर यह विद्रोह नहीं होगा औरों से
यह विद्रोह होगा देश के सत्ताखोरों से
आज हर आम व्यक्ति गांधी होगा
जो लडेगा अधिकारों के लिए
बनेगा सजा गुनाहगारो के लिए
अब हिन्दुस्तानी लडेगा हिन्दुस्तानी से
क्रांति की ये अग्नि नहीं बुझेगी पानी से
हर युवा सावधान होगा
जाग्रत होगी नयी ज्वाला
शायद फिर एक १८५७ की क्रान्ति
बदल दे कल आने वाला

--एकता नाहर 

5 Response to "**१८५७ की क्रांति**"

  1. भारतीय नागरिक - Indian Citizen says:
    November 25, 2010 at 8:55 AM

    खुद ही कुछ करना पड़ेगा..

  2. नया सवेरा says:
    November 25, 2010 at 7:11 PM

    ... bahut sundar ... parivartan to hogaa ... !!!

  3. Ravi Thakur says:
    December 13, 2010 at 4:30 AM
    This comment has been removed by the author.
  4. Ravi Thakur says:
    December 13, 2010 at 4:33 AM

    Sadhna ki anjali mein, vandana ke pushp lekar,
    archna karte chalo to kalpana saakar hogi.
    =Ravi Thakur

  5. harsh says:
    May 1, 2016 at 10:33 PM

    lines tagore ki hai

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...